फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Allegations of vandalism and snatching a locket after stopping the vehicle of a transgender person who had gone to seek a celebratory offering.

Kaushambi News: बधाई मांगने गई किन्नर की गाड़ी रोककर तोड़फोड़, लॉकेट छीनने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Allegations of vandalism and snatching a locket after stopping the vehicle of a transgender person who had gone to seek a celebratory offering.
बधाई मांगने को लेकर दो किन्नरों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। एक ने दूसरे किन्नर और उसके साथियों पर गाड़ी रोककर तोड़फोड़ करने, गालीगलौज और सोने का लॉकेट छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करारी के पथराकला निवासी काजल तिवारी पत्नी गर्ग तिवारी किन्नर ने तहरीर में बताया कि वह करीब 22 वर्षों से पश्चिमशरीरा, महेवाघाट और सरायअकिल क्षेत्र में शिष्यों व नातियों के साथ बधाई मांगती हैं। आरोप है कि 19 सितंबर को पश्चिमशरीरा निवासी राहुल उर्फ रोशनी किन्नर ने फोन कर क्षेत्र में बधाई मांगने से मना किया और धमकी दी।
विज्ञापन

काजल के मुताबिक रविवार को वह शिष्यों के साथ अंधावा गांव गई थीं। लौटते समय राहुल ने पांच-छह साथियों के साथ गाड़ी रोक ली। आरोप है कि गाड़ी में तोड़फोड़ और गालीगलौज करते हुए सोने का लॉकेट छीन लिया गया। थाना प्रभारी बैकुंठ नाथ पांडे ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed