फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies by consuming poison when girlfriend is engaged

प्रेमिका की सगाई होने पर युवक ने जहर खाकर दी जान

Wed, 06 Nov 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by consuming poison when girlfriend is engaged
प्रेमिका की सगाई होने पर युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके की घटना, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रेमिका की सगाई होने पर पश्चिमशरीरा इलाके में रहने वाले एक युवक ने सोमवार रात जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

पश्चिमशरीरा इलाके में रहने वाले एक युवक का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शुरू कर दिया। लड़की के घर वालों ने उसका रिश्ता भी तय कर दिया। दो दिन पहले सगाई कर दी गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर सोमवार रात युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सुबह परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ योगेश तिवारी का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। कोई तहरीर देगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed