{"_id":"6a88bc2339379e2ab909f214","slug":"youth-dies-after-suffering-electric-shock-on-mosque-roof-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-146839-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मस्जिद की छत पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मस्जिद की छत पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
मो. अफजाल की फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
कजियाना मोहल्ले में शुक्रवार को मस्जिद की छत पर बिजली का केबल जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय मो. अफजाल पुत्र मो. इकबाल की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
बताया गया कि अफजाल जुमे की नमाज के लिए मोहल्ले की नूर मस्जिद में साफ-सफाई करने गया था। करीब 11:30 बजे वह मस्जिद की लाइट ठीक करने के लिए छत पर पहुंचा। वह विद्युत सप्लाई चालू होने के बावजूद वह केबल जोड़ने लगा। केबल के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
नमाज के बाद जब अफजाल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मस्जिद के बाहर उसकी चप्पल दिखाई देने पर लोगों ने अंदर खोजबीन की। छत पर पहुंचने पर अफजाल मृत अवस्था में पड़ा मिला और उसके हाथ में केबल थी। इससे आशंका जताई गई कि केबल जोड़ते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
अफजाल पहले विदेश में रहता था और वर्तमान में कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

मो. अफजाल की फाइल फोटो- फोटो : Samvad