{"_id":"602ebb278ebc3e14fe03437f","slug":"youth-congress-protest-against-price-hike-of-petrol-diesel-and-lpg-kaushambi-news-ald2996175147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की मूल्य वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की मूल्य वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
Youth Congress protest against price hike of petrol, diesel and LPG
- फोटो : KAUSHAMBI
पेट्रोल, डीजल व एलपीजी सिलिंडरों के बढ़े दामों में लगातार हो रही वृद्धि विरोध में बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला की अगुवाई में मंझनपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि इन दिनों पेट्रोलियम पदार्थ के अंतरराष्ट्रीय मूल्य न्यूनतम स्तर पर हैं।
ऐसे में सरकार को कोरोना काल में आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य कम करना चाहिए। इसके विपरीत केंद्र की मोदी सरकार ने लगातार पेट्रो उत्पादों के आम जनता की कमर तोड़ दी है। वक्ताओं ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर के दाम महीने में दो बार बढ़ाए गए। इससे गरीब और आम जन परेशान हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर शमीम आलम, युवराज सिंह पटेल, मनोज सरोज, नरेंद्र कुमार सिंह, बृजेश पांडेय, अनिल पांडेय, सुरेंद्र चौधरी, विभव पांडेय आदि मौजूद रहे।