फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth collides with train while crossing closed railway gate in Kaushambi, condition critical, RPF will file case

बंद रेलवे फाटक पार करने में ट्रेन से टकराया युवक, हालत नाजुक, आरपीएफ दर्ज करेगी मुकदमा

Mon, 16 Aug 2021 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 07:19 PM IST
सार

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को बंद फाटक के नीचे से लाइन पार करते वक्त एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रैक के नीचे अंडर पास बना रहे मजदूरों ने रेल कर्मियों को खबर दी।

विज्ञापन
Youth collides with train while crossing closed railway gate in Kaushambi, condition critical, RPF will file case
रेलवे क्रासिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को बंद फाटक के नीचे से लाइन पार करते वक्त एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रैक के नीचे अंडर पास बना रहे मजदूरों ने रेल कर्मियों को खबर दी। मौके पर भरवारी से आरपीएफ के जवान पहुंचे और जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। चौकी पुलिस का कहना है कि युवक के ठीक होने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन


शुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे का अंडर पास पुल बनाया जा रहा था। इस वजह से केबिन वाला गेट बंद किया गया है। रविवार को कोखराज कोतवाली के कशिया ककोढ़ा गांव निवासी लक्ष्मण (40) अपनी बाइक से दवा लेने मंझनपुर आ रहा था। गेट बंद होने के बावजूद व बाइक नीचे से झुलाकर ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच प्रयागराज की तरफ से कानपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी की चपेट में लक्ष्मण आ गया। टक्कर लगने से उसका एक पैर कट गया जबकि बाइक नष्ट हो गई।
विज्ञापन


घटना देख पास में काम कर रहे मजदूरों ने रेल कर्मियों को खबर दी तो भरवारी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ चौकी प्रभारी आरएस ध्यानी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जख्मी लक्ष्मण को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद परिवार के लोग उसे मुख्यालय के ही एक निजी अस्पताल ले गए हैं। चौकी प्रभारी का कहना है कि लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed