{"_id":"692600521afb97b87502b497","slug":"youth-beaten-up-in-police-station-premises-family-leaves-village-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132827-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: थाना परिसर में युवक की पिटाई, परिवार ने छोड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: थाना परिसर में युवक की पिटाई, परिवार ने छोड़ा गांव
Wed, 26 Nov 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां गांव के एक युवक की थाना परिसर में पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया कि ईंट-भट्ठा मालिक मो. साकिर के इशारे पर थाने में मौजूद एक दरोगा ने उसकी पिटाई की और जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए, जिसमें मजदूरों की पांच लाख की मजदूरी उसी के सिर मढ़ दी गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ दिया है।
पीड़ित ज्ञान सिंह का कहना है कि 90 मजदूरों को लाने के बाद भट्ठा मालिक ने उन्हें गाली देकर भगा दिया था। मजदूरों के दबाव पर उसने कोखराज पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद भट्ठा मालिक ने उसे हत्या की धमकी देने लगा।
ऐसे में भय के चलते परिवार गांव छोड़कर रिश्तेदारी में रहने लगा। आरोप है कि इस मामले में उसे थाने में बुलाया गया। वहां उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़ित ने मामले को लेकर न्यायालय की शरण ली। इस पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी भट्ठा मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जांच तथ्यों के आधार पर होगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।