{"_id":"6420a20f44848659450e51c5","slug":"youth-beaten-up-for-refusing-to-convert-kaushambi-news-c-3-1-88208-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धर्म परिवर्तन करने से इन्कार पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धर्म परिवर्तन करने से इन्कार पर युवक को पीटा
Mon, 27 Mar 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी कोतवाली इलाके के खुदमीपुर गांव के एक युवक को धर्म परिवर्तन नहीं करने पर बेरहमी से पीटा गया। साथ ही कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है।
खुदमीपुर निवासी नितेश विश्वकर्मा ने बताया कि पड़ोसी गांव रजईपुर का कलीम महीने भर से उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर कई बार दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। आरोप है कि शुक्रवार को धर्म परिवर्तन से इन्कार करने पर कलीम ने अतीक, मुजीब, पप्पू समेत पांच लोगों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीट दिया। शोरगुल पर जुटे स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
शनिवार को पीड़ित ने थाने में मामले की नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर महेश चंद्र ने बताया कि दोनों एक साथ पैथालॉजी का काम करते थे। पैसे के विवाद में मारपीट की बात सामने आ रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो सच्चाई सामने आएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।