फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   youngman killed by tractor

ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर युवक की मौत

Sun, 11 Jun 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 11 Jun 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
youngman killed by tractor
ओसा के पास ट्रैक्टर की ट्राली से दब कर हुई युवक की मौत के रोते विलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
मवई केवट गांव के एक युवक की शनिवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली से दबने से मौत हो गई। दोपहर उसे गांव का एक युवक ट्रैक्टर-ट्राली की मरम्मत के लिए ओसा लेकर गया था। युवक के मौत की खबर मिलते ही घर परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के मवई केवट गांव का लखन (22) पुत्र राम प्रसाद गरीब मजदूर है। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। शनिवार दोपहर गांव का नाजिम उसे अपनी ट्रैक्टर ट्राली में बैठाकर ओसा चौराहे पर ले गया। ट्रैक्टर-ट्राली में कुछ काम होना था। नाजिम वर्कशाप में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करने लगा।  स्टैंड नहीं लगने से ट्राली लखन के ऊपर गिर गई। इससे वह ट्राली के नीचे दब गया।
विज्ञापन


हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में युवक को ट्राली से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई रामभवन, रामनारायण ने नाजिम पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। दोपहर बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed