फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Younger brother attacked former councilor with a baton, injured

Kaushambi News: छोटे भाई ने पूर्व सभासद पर किया चापड़ से हमला, जख्मी

Wed, 29 May 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Younger brother attacked former councilor with a baton, injured
चायल के डीहा में पिटाई से घायल मुन्नालाल। संवाद
कस्बे के वार्ड नंबर एक डीहा में मंगलवार सुबह मामूली विवाद में छोटे भाई ने चापड़ से हमला कर पूर्व सभासद को जख्मी कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा चायल के वार्ड नंबर एक डीहा निवासी मुन्नालाल पूर्व सभासद हैं। मंगलवार सुबह वह खेत की तरफ गए थे। उनकी पत्नी सविता देवी और बेटा मनीष घर पर थे। आरोप है कि इसी बीच उनके छोटे भाई की पत्नी घर पर चढ़ कर अनायस गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर भयाहू ने छोटे भाई के साथ मिलकर सविता और मनीष की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

चीखपुकार सुन पहुंचे मुन्नालाल पर छोटे भाई ने चापड़ से हमला कर दिया। इससे उनके सिर पर घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed