फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young woman's body found hanging in room; police investigating.Young woman's body found hanging in room; police investigating.

Kaushambi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Oct 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 14 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Young woman's body found hanging in room; police investigating.Young woman's body found hanging in room; police investigating.
मंझनपुर क्षेत्र के टेवां गांव में सोमवार दोपहर एक युवती का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। शव छत की कुंडी से चुनरी के सहारे लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टेवा गांव निवासी निशा मौर्य (20) पुत्री नरेश मौर्य की मां उषा देवी की वर्ष 2021 में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसके पिता नरेश मौर्य ने नथिया देवी से दूसरा विवाह कर लिया था। निशा के परिवार में एक छोटी बहन और भाई भी हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नथिया देवी पड़ोस में गई हुई थी। इसी दौरान निशा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद नथिया देवी घर लौटीं तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। अंदर देखने पर निशा का शव छत की कुंडी से चुनरी के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


--वर्जन--

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन भी घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed