{"_id":"6ace83cb4504e5b88502c64a","slug":"360-watchmen-were-encouraged-by-being-given-bicycles-torches-and-whistles-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-150044-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 360 ग्राम चौकीदारों को साइकिल, टॉर्च और सीटी देकर किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 360 ग्राम चौकीदारों को साइकिल, टॉर्च और सीटी देकर किया प्रोत्साहित
Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्राम चौकीदार। स्रोत: पुलिस
ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस व लोगों के बीच समन्वय बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम चौकीदारों को मंगलवार को प्रोत्साहित किया गया। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन गृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम चौकीदारों के साथ संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें जिले से आए करीब 360 ग्राम चौकीदार शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद उन्हें कर्तव्यों के निर्वहन में उपयोगी साइकिल, साफा, टॉर्च, सीटी और डोरी वितरित की गई।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने ग्राम चौकीदारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराने में चौकीदारों का योगदान अहम है।
समन्वयक की निभाते हैं जिम्मेदारी
चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हैं। उनकी सक्रियता से पुलिस को समय पर आवश्यक सूचनाएं मिलती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से उनके दायित्वों और योगदान को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने बांटी उपयोगी सामग्री
जनप्रतिनिधियों ने ग्राम चौकीदारों को सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान चायल विधायक पूजा पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, लाल बहादुर और शीतला प्रसाद पटेल मौजूद रहे। जिलाधिकारी अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण और अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।