{"_id":"660a25f2f0ae4b5f4e0042c7","slug":"young-mans-desire-to-become-a-sub-inspector-sent-him-to-jail-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-110185-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दरोगा बनने के शौक ने युवक को पहुंचा दिया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दरोगा बनने के शौक ने युवक को पहुंचा दिया जेल
Mon, 01 Apr 2024 08:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:41 AM IST
विज्ञापन
दरोगा बनने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। संदीपनघाट कोतवाली के दरोगा की वर्दी चोरी कर वह घूम-घूम कर धौंस दे रहा था। उधर, दरोगा की वर्दी गायब होने पर पुलिस महकमे में खलबली मची थी। इस दौरान पता चला कि एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर लोहरा के समीप चप्पल पहनकर धूम रहा है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
संदीपनघाट कोतवाली के एक दरोगा की वर्दी चोरी हो गई थी। वर्दी में लगने वाला अलंकार भी गायब था। काफी खोजबीन के बाद वर्दी का पता नहीं चला। इस मामले में विभाग के लोग एक-दूसरे को शक की नजर से देखने लगे।
इस बीच किसी ने बताया कि एक व्यक्ति लोहरा गांव में नासिर के ईंट-भट्ठे के पास दरोगा की वर्दी पहन कर घूम रहा है। शरीर पर वर्दी तो थी, लेकिन उसके पैरों में चप्पल देख लोगों का माथा ठनका। शक होने पर उन्होंने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
कोतवाली के उपनिरीक्षक विपलेश कुमार ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान कड़ाधाम कोतवाली के सौंरई निवासी वीरेंद्र सरोज के रूप में हुई। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी व माल बरामदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।