फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   young man drowned in the Yamuna while bathing with his friends; his body was recovered after an hour's effort.

Kaushambi : दोस्तों संग नहाने गया युवक यमुना में डूबा, एक घंटे की मशक्क्त के बाद शव बरामद

Fri, 08 May 2026 06:46 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 May 2026 06:46 PM IST
सार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा घाट पर शुक्रवार को यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
young man drowned in the Yamuna while bathing with his friends; his body was recovered after an hour's effort.
यमुना में डूबने से युवक की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा घाट पर शुक्रवार को यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पभोषा गांव निवासी राममूरत का 18 वर्षीय बेटा रंजीत पाल गांव के छह दोस्तों के साथ बाइक से यमुना घाट नहाने गया था। बताया जा रहा है कि सभी युवक नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक रंजीत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तैरना न आने के कारण वह डूबने लगा।

विज्ञापन


साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। गोताखोरों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला। आनन-फानन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed