फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man beaten to death in a children's dispute

बच्चों के विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 19 Aug 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death in a children's dispute
Young man beaten to death in a children's dispute - फोटो : KAUSHAMBI
बच्चों के विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के दनियालपुर गांव में घटना
मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के दनियालपुर गांव में रविवार सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपनी बहन, मां व भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
दनियालपुर निवासी मो. अली (38) खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार सुबह उसका बेटा पड़ोसी के बेटे संग खेल रहा था। खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि इस पर पड़ोस में रहने वाली सिन्नी पत्नी जमील अहमद आकर मो. अली को अपशब्द कहने लगी। विरोध करने पर अपनी मां शाहजहां, बहन सब्बो व भाई मोनू के साथ पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों ने ईंट-पत्थर व लोहे के तसले से कई प्रहार किए, जिससे मो. अली लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद परिजनों ने घायल मो. अली को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी परवीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिन्नी, उसकी मां-बहन व भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी का कहना है कि बच्चों के विवाद में पीटकर युवक की हत्या की गई है। एफआईआर लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed