{"_id":"66e8c4c670c71a855d0f1314","slug":"wow-akashdangal-dangal-beats-50-status-is-family-owned-kaushambi-news-c-3-1-ald1011-458282-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: वाह आकाश...दंगल-दंगल 50 को किया चित, रुतबा खानदानी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: वाह आकाश...दंगल-दंगल 50 को किया चित, रुतबा खानदानी है
Tue, 17 Sep 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती में बमरौली के तिवारी खानदान का रुतबा कायम है। चौथी पीढ़ी के आकाश तिवारी ने इस वर्ष 50 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। हर बाजी अपने नाम की। कई दंगल में तो पहलवान उनसे हाथ मिलाने को न तैयार हुए। उधर, उनके बड़े भाई रामकिशन कजाकिस्तान में भारत का झंडा ऊंचा कर कांस्य लेकर लौटे।
कौशाम्बी के सुजातपुर बमरौली निवासी आकाश पहलवान के गांव में अखाड़ा है। रोज कुश्ती का अभ्यास होता है। अन्य जिलों और राज्यों के पहलवान भी यहां दांवपेच सीखने आते हैं। जिले में 13 अगस्त के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में दंगल का आयोजन शुरू हुआ तो आकाश ने जीत की झड़ी लगा दी। कौशाम्बी के साथ ही प्रतापगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट व फतेहपुर में होने वाले 50 से अधिक दंगलों में आकाश ने कुश्ती लड़ी और वाहवाही बटोरी।
इनसेट
गुरु भी घर के और चेला भी
कई पीढि़यों से कुश्ती लड़ रहे तिवारी खानदान को कोच की जरूरत नहीं पड़ती।एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को सिखाती आ रही है। आकाश के पिता रामनारायण तिवारी छह बार मंडल केसरी रहे हैं। बाबा शत्रुघ्न तिवारी मंडल केसरी व बाबा के पिता पुजेरी तिवारी प्रदेश स्तरीय पहलवान रहे हैं। आकाश चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। बड़े भाई रामकिशन विश्व स्तरीय पहलवान हैं। दो भाई शुरुआती दौर में कुश्ती में हिस्सा लेते रहे हैं। अब वे नौकरी कर रहे हैं। आकाश के जीजा राजेश पांडेय भी कुश्ती के जिला चैंपियन हैं।
विज्ञापन
बाक्स
प्रमुख चार मुकाबले
- जौनपुर के निगम पहलवान को पूर्वांचल केसरी का खिताब मिला है। कुंडा के भदरी में हुए दंगल में आकाश ने निगम को हराकर 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता था।
- पइंसा में आकाश ने फिरोजाबाद के पहलवान आदिल को हराकर 11 हजार नगद व इनाम में साइकिल जीती।
- अनेठा गांव में आकाश का मुकाबला अयोध्या के पहलवान बजरंगी से हुआ। बजरंगी को हराकर 11 हजार नगद व साइकिल का इनाम जीता।
- चित्रकूट के राजापुर में आकाश ने दिल्ली के पहलवान सुमित को हराकर 21 हजार का इनाम जीता।