फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women sweepers honored with Navadevi Samman

Kaushambi News: नवदेवी सम्मान से सम्मानित की गईं महिला सफाईकर्मी

Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Women sweepers honored with Navadevi Samman
भरवारी। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत नगर पालिका परिषद कार्यालय में शुक्रवार को नवदेवी सम्मान समारोह हुआ। इसमें महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नवरात्र में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की अलग-अलग दिनों में क्रमश: शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इन्ही शक्तियों की पहचान करते हुए मां दुर्गा के 9 रूपों के अनुसार स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नवदेवी सम्मान समारोह में ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति है। नारियां हर क्षेत्र में नए आयाम बना रही हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका में बढ़ रही है। स्वच्छता के क्षेत्र में तो महिलाओं की भूमिका हमेशा से अहम रही है। इस मौके पर शोभा देवी, सन्नो देवी, आशा देवी को माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर, मिठाई देकर सम्मानित किया गया। समारोह में लिपिक बबलू गौतम, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, राकेश सरोज, राजू, अमित कुमार मिश्रा, संदीप पांडेय सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed