फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman's body found in a well near her home, suspicion of murder

Kaushambi News: घर से समीप महिला का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 05 Dec 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 05 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in a well near her home, suspicion of murder
पश्चिमशरीरा। पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के गढ़ी बाजार में एक विवाहिता का संदिग्ध हालत में घर से दो सौ मीटर दूर कुएं में शव मिला। पति की मौत के बाद घरवालों से संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता था। विवाहिता की मां ने दो जेठ के खिलाफ हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के रानीपुर रक्सवारा गांव की फूलकली ने बताया कि 13 साल पहले उसने अपनी बेटी अनीता (35) की शादी गढ़ी बाजार निवासी लवकुश के साथ की थी। अनीता के तीन बच्चे क्रमश : अंजली (11), आरती (8) और शिवम (3) हैं। पिछले दिनों बीमारी के कारण लवकुश की मौत हो गई। आरोप है कि लवकुश की मौत के बाद जेठ किशोरी और नथन बंटवारे को लेकर अनीता से विवाद करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार को भी जेठ ने अनीता के साथ झगड़ा किया। इसके बाद अनीता की हत्याकर शव घर के समीप स्थित कुएं में फेंक दिया गया। फूलकली नामजद तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed