{"_id":"5f80b0178ebc3e9b8268b89f","slug":"woman-riding-bike-in-bike-collision-brother-in-law-injured-kaushambi-news-ald2885146194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, देवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, देवर घायल
विज्ञापन
Woman riding bike in bike collision, brother-in-law injured
- फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के लोंहदा मोड़ के पास ससुरखदेरी नदी के समीप शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा मृतका का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लोंहदा गांव निवासी संजय पाल हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी शोभा देवी (24) अपने सास-ससुर व देवर के साथ रहती थी। शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर शोभा अपनी दो वर्षीय बेटी सृष्टि को घर पर छोड़कर देवर लवलेश के साथ बाइक से दवा कराने अजुहा बाजार गई थी।
दोपहर में घर वापस लौटते समय रास्ते में लोंहदा मोड़ के पास ससुरखदेरी नदी के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी शोभा ट्रक की चपेट में आ गई। जबकि, बाइक चला रहा लवलेश छिटककर दूर जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे में शोभा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल लवलेश को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बाइक को टक्कर मारने वाले चालक व ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।