फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   woman died after snake bite

सर्पदंश से महिला की मौत

Sun, 08 Aug 2021 12:49 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 12:49 AM IST
सार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के काठगांव में शुक्रवार सुबह एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे कुछ ही देर में महिला की मोत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम है।

विज्ञापन
woman died after snake bite
woman died after snake bite - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के काठगांव में शुक्रवार सुबह एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे कुछ ही देर में महिला की मोत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चक नगर प्रथम निवासी अफरोज मियां फल विक्रेता है। उनका ननिहाल पिपरी के काठगांव में है। अफरोज की मां मजीदुन बेगम चार दिन पहले अपने मायके काठगांव गई थी। शुक्रवार सुबह वह कुछ काम कर रही थी, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। इसकी जानकारी महिला ने अपने भाई को दी। परिजन मजीदुन बेगम को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। जब तक वह अस्पताल पहुंचते, इससे पहले ही महिला की सांसें थम चुकी थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। काठगांव पहुंच अफरोज अपने मामा के साथ मां मजीदुन बेगम के शव को मंझनपुर लाए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की कर रही अनदेखी
मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। विधान सभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी को जुटने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाशंकर यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों रीतियों से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, व्यापारी हों। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। यही लोग 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सपा को वोट करेंगे। कहा गया कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित 27 फीसदी आरक्षण की अनदेखी कर रही है।


बैठक में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद सपाई कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें सपाइयों ने मांग मांग की कि मंडल कमीशन की सभी सिफारिशें पूरी तरह से लागू की जाएं। जातीय जनगणना कराई जाए। आरक्षित वर्ग को बैकलॉग भर्ती शुरू करके नौकरी एवं सुविधाएं दी जाए। इस दैरान कैलास केशरवानी, आनंद मोहन पटेल, भानू यादव, निसार अहमद, भइया लाल पाल, शहनवाज अहमद, कमलेंद्र सिंह, लवकुश मौर्य, वेद प्रकाश पाल आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed