{"_id":"6aac2af7536d7235c9053f80","slug":"the-body-of-the-married-woman-will-be-exhumed-for-a-second-post-mortem-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-148417-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कब्र से विवाहिता का शव निकालकर दोबारा कराया जाएगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कब्र से विवाहिता का शव निकालकर दोबारा कराया जाएगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
रसूलपुर टप्पा गांव में 15 अगस्त को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शव को कब्र से निकाल कर दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिलाधिकारी ने परिजनों की मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी अनुमति दी है।
सूलपुर टप्पा निवासी पंकज कुमार की पत्नी रोशनी की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। 15 अगस्त 2026 को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना सीओ चायल ने शुरू की।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाने से दम घुटना बताया गया था। हालांकि, मृतका के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस संबंध में संयुक्त निदेशक अभियोजन ने दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए राय दी कि कब्र से शव निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने में कोई कानूनी बाधा नहीं है।
विज्ञापन
डीएम के आदेश के बाद एसडीएम चायल की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे मौत के कारणों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिलने की उम्मीद है।