फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman commits suicide by consuming poisonous substance, accuses neighbour of molestation

Kaushambi News: महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पड़ोसी पर छेड़खानी का आरोप

Mon, 18 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by consuming poisonous substance, accuses neighbour of molestation
एक महिला (38) ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसके पिता का आरोप है कि पड़ोसी की छेड़खानी से तंग आकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उसकी बेटी की शादी मंझनपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि बेटी का पड़ोसी लंबे समय से उसका पीछा करता था। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इन्कार करने पर परेशान करता और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। लोकलाज के डर से यह बात दबी रही।
विज्ञापन

परेशान होकर महिला ने रविवार सुबह जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बोला-दबाव में पति नहीं आ रहा सामने
मृतका के भाई का आरोप है कि उसका जीजा मवेशी खरीदने का काम करता है। वह अक्सर बाहर रहता है। पड़ोसियों की हरकत की जानकारी होने के बाद भी उसने कोई कदम नहीं उठाया। पत्नी की मौत के बाद भी वह सामने नहीं आ रहा है। वह अक्सर लोगों से उधार लेता रहता था। भाई ने आशंका जताई है कि आरोपियों से भी उसने उधार लिया होगा। फिलहाल बहन की मौत के बाद वह उनकी दो बेटियोंं की परवरिश को लेकर चिंता में हैं। पुलिस भी पति के बाहर रहने की बात कह रही है।
मृतका के पिता की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिवांक सिंह, सीओ मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed