{"_id":"6aac2b37f0db9b75ec0c004e","slug":"woman-beaten-over-allegations-of-witchcraft-accused-of-snatching-chain-and-locket-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-148444-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जादू-टोना का आरोप लगाकर महिला को पीटा, चेन-लॉकेट छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जादू-टोना का आरोप लगाकर महिला को पीटा, चेन-लॉकेट छीनने का आरोप
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में जादू-टोना करने का आरोप लगाकर तीन भाइयों पर महिला से मारपीट करने और सोने की चेन-लॉकेट छीनने का आरोप लगा है। घायल महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी ने पुलिस को बताया कि उनके पति ट्रक चालक हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं। मंगलवार शाम वह बच्चों के साथ घर पर थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के तीन भाई घर पहुंचे और जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने डंडों से महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट भी छीन लिया गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। महिला को चोटें आई हैं।
सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।