फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   With the start of Ramadan, demand for dates increased in the markets.

Kaushambi News: रमजान शुरू होते ही बाजारों में बढ़ी खजूर की मांग

Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
With the start of Ramadan, demand for dates increased in the markets.
रमजान की शुरुआत के साथ ही बाजारों में खजूर की रौनक बढ़ गई है। विदेशों से आयातित प्रीमियम किस्मों के खजूर से दुकानें सज गई हैं। रोजा इफ्तार में खजूर का विशेष महत्व होने के कारण इसकी मांग में तेजी आई है।
विज्ञापन

रमजान का महीना शुरु होते ही बाजारों में तरह-तरह के खाने-पीने की दुकानें सज गई हैं। फलों व ड्राई फ्रूट में सबसे ज्यादा मांग खजूर की हो रही है। मेवा कारोबारियों ने बताया कि इस बार सऊदी अरब, दुबई, ईरान और इराक से कई वैरायटी के खजूर बाजार में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कलमी, आलू, ईरानी, कलुआ, अजवा, अल फरोस, बरारी, अंबर, मबरूम, सुखरी, रब्बी, कीमिया, फर्द सहित 20 से अधिक प्रकार के खजूर बाजार में बिक रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि आलू, ईरानी, कलमी छोटा की मांग ज्यादा है, जो 160 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि प्रीमियम खजूर की कम सेल है, इन्हें वही लोग खरीदते हैं जो इन किस्मों के बारे में जानते हैं या पहले स्वाद ले चुके हों। ज्यादातर अभी सामान्य खजूर ही पसंद किया जा रहा है। व्यापारी कपिल जायसवाल, अंकित केसरवानी, दिलीप केसरवानी ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 5 से 6 किलो खजूर की बिक्री होती है, जबकि रमजान में यह बढ़कर 20 से 25 किलो प्रतिदिन तक पहुंच जाती है।
कीमत (प्रति किलो रुपये)

अजवा 600-1200

मेडजोल 900-1400

कलमी 200-800

कलूटा 300-350

अलफरोस 400-450

बरारी 600-700

आलू 160-200

कीमिया 250-400

सुखरी 500-600

अंबर 600-1000

मबरूम 900-1100

फर्द 200-400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed