फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   With the increase in prices, the onion went in the eyes of the thieves, the thieves took away 24 sacks from the businessman's warehouse

दाम बढ़ने के साथ ही चोरों की नजर में चढ़ गई प्याज, कारोबारी के गोदाम से 24 बोरी उड़ा ले गए चोर

Fri, 23 Oct 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
With the increase in prices, the onion went in the eyes of the thieves, the thieves took away 24 sacks from the businessman's warehouse
With the increase in prices, the onion went in the eyes of the thieves, the thieves took away 24 sacks from the businessman's warehouse
प्याज के आसमान छू रहे भाव के कारण अब बड़े कारोबारियों के गोदाम में चोर- उचक्कों की निगाह लग गई है। नकदी-जेवरात जैसे कीमती समान की चोरी करने वाले अब प्याज पर भी हाथ साफ करने लगे हैं। सैनी कोतवाली इलाके के लोहंदा गांव में ऐसा ही एक वाकया सामने आया है। बुधवार की रात चोर एक थोक कारोबारी के गोदाम से 24 बोरी प्याज उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के अथसराय गांव निवासी कैसर प्याज का थोक कारोबारी है। कैसर ने प्याज रखने के लिए लोहंदा मोड़ पर गोदाम बनाया है। कैसर के मुताबिक गोदाम में 88 बोरी प्याज रखी थी। बुधवार शाम वह गोदाम बंद कराकर घर चला गया। सुबह पता चला कि उसकी गोदाम का ताला टूटा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कैसर तत्काल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

कैसर के मुताबिक चोर अंदर रखी 24 बोरी प्याज उठा ले गए हैं। चोरी गई प्याज की कीमत करीब 50 हजार बताई जा रही है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। जिले में इस तरह की चोरी को लेकर इलाके में खासी चर्चा रही। बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान जिले में 10 से 15 रुपये प्रति किलो प्याज बिक रही थी। अब अनलॉक होने के कारण नासिक (महाराष्ट्र) से प्याज की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से जिले में 60 रुपये प्रति किलो प्याज का दाम पहुंच गया है। नतीजतन बड़े कारोबारी के गोदाम चोरों के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed