फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wife molested husband in illegal relationship

अवैध संबंध में पत्नी ने कराई पति की हत्या

Sat, 07 Nov 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wife molested husband in illegal relationship
Wife molested husband in illegal relationship - फोटो : KAUSHAMBI
पति के चचेरे भाई से अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने पति की हत्या करा दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार को पुलिस ने कुएं से मृतक का शव बरामद कर पत्नी औरा चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पासिनहार मजरा हिसामपुर बहरेमऊ निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 28 अक्तूबर की शाम अशोक संदिग्ध हालत में लापता हो गया। इसके अगले दिन अशोक की पत्नी सरिता ने अपने जेठ को बताया कि उसके पति का प्रयागराज में कहीं एक्सीडेंट हो गया है। इस पर जेठ ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मामले में जेठ ने अपने भाई के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार सुबह पता चला कि गांव के मिठाई लाल के खेत में स्थित कुएं में किसी का शव पड़ा है। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान अशोक के रूप में हुई। लाश बरामद होने के बाद घटनास्थल पर मौजूद अशोक के रिश्ते का भाई भागने की फिराक में लग गया। इस पर गांव के लोगों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए आरोपी राकेश पुत्र गरीब दास ने बताया कि अशोक की पत्नी सरिता से उसके अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक की इसकी भनक लग गई तो वह मिलने-जुलने पर पाबंदी लगाने लगा। इस पर 28 अक्तूबर की रात उसने अशोक को गांजा पिलाया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसका शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी राकेश व अशोक की पत्नी सरिता को हिरासत में ले लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है। इंस्पेक्टर मनीष पांडेय का कहना है आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना अवैध संबंध को लेकर अंजाम दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
आरोपी ने खुद कुबूला जुर्म, रिश्तेदार ने पहुंचाया हवालात
मंझनपुर। अशोक की हत्या करने वाले राकेश ने बृहस्पतिवार की शाम खुद ही अपना जुर्म कुबूल कर लिया था। शाम पांच बजे अशोक का बड़ा बेटा मोनू खेत की तरफ शौच के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मिले राकेश ने मोनू को बताया कि उसके पिता की हत्या कर दी है। अब मैं ही तुम्हारा बाप हूं। यह बात मोनू ने सरायअकिल में रहने वाले अपने फूफा भैरो प्रसाद को फोन पर बताई। जानकारी होने के बाद भैरो प्रसाद शुक्रवार सुबह गांव आ गए। उन्होंने पुलिस को खबर देने के साथ ही राकेश को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद राकेश ने शव बरामद करा दिया।

पांच बच्चों के सिर से छिना मां-बाप का साया
मंझनपुर। पासिनहार गांव निवासी मृतक अशोक के पांच संतानें हैं। सबसे बड़े बेटे मोनू की उम्र 10 साल है। तीन भाई व दो बहनों के बीच महज पांचे बीघे खेत हैं। बंटवारे में अशोक को जो हिस्सा मिला था, उसी में वह खेती व दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। अब अशोक की हत्या हो गई और जुर्म में उसकी पत्नी सरिता को जेल जाना पड़ रहा है। इस वजह से उसके पांच बच्चों के सिर से मां और बाप दोनों का साया छिन गया।

Wife molested husband in illegal relationship

Wife molested husband in illegal relationship- फोटो : KAUSHAMBI

Wife molested husband in illegal relationship

Wife molested husband in illegal relationship- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed