फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Who will be ready right Potato

नपं में तैयार फसल पर किसका होगा हक

Fri, 16 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 16 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। नगर पंचायत सिराथू ने भू-माफिया को बेदखल करके 32 बीघा अपनी जमीन पर हक हासिल कर लिया है। पर, इस सरकारी जमीन पर आलू की फसल लहलहा रही है। पककर तैयार करीब 15 लाख रुपये की इस आलू की फसल पर अब हक किसका होगा। इसे लेकर कस्बे में चर्चाओं का बाजार गरम है। लोगों में उत्सुकता है कि नगर पंचायत आलू की फसल खुदाई की छूट कब्जेदारों को देगा अथवा नहीं। मामले में ईओ का कहना है कि विधिक राय लेकर ही इस पर कोई फैसला होगा।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पंचायत सिराथू की 32 बीघा जमीन पर भू-माफिया का बरसों से कब्जा था। वे बाकायदा जमीन के मालिक बनकर इसमें खेती करा रहे थे। इस समय भी इस 32 बीघा जमीन पर आलू की फसल बोई गई है। फसल पककर तैयार है। इधर, फसल की खुदाई होती। इससे पहले ही 20 साल से जमीन को कब्जे में लेने को मुकदमा लड़ रही नगर पंचायत के पक्ष में चकबंदी कोर्ट का फैसला आ गया। इसके बाद इस जमीन से कब्जेदारों को बेदखल करके राजस्व विभाग ने भू-अभिलेख में पूरी भूमि नगर पंचायत के बंजर के रूप में दर्ज कर दी है। इस तरह से इस जमीन पर अब नगर पंचायत सिराथू का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन


इधर, कब्जेदारों के इस जमीन से बेदखल होने के बाद अब कस्बे में इस बात की चर्चा है कि इसमें तैयार करीब 15 लाख रुपये की आलू पर किसका हक होगा। लोग कयास लगाने लगे हैं कि नगर पंचायत तैयार फसल की खुदाई की छूट कब्जेदारों को देगी। अथवा प्रशासन की मदद से तैयार फसल को नीलाम कराया जाएगा। मामले में नगर पंचायत सिराथू के अधिशासी अधिकारी (ईओ) लालचंद्र मौर्या का कहना है कि अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।  इस मामले में विधिक राय के साथ ही पंचायत के चुने गए प्रतिनिधियों से भी मशविरा किया जाएगा। विधिक राय लेने के बाद ही इस पर कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed