फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Who is the candidate? When I scratched a lot, a lotus flower came out of my mouth...there is something there.

Kaushambi News: प्रत्याशी कौन ? बहुत कुरेदा तो मुंह से निकला कमल का फूल...कुछ तो है

Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Who is the candidate? When I scratched a lot, a lotus flower came out of my mouth...there is something there.
भाजपा प्रत्याशी के चयन में देरी पर पूर्व डिप्टी सीएम के बयान ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। इस बार भाजपा का लोकसभा प्रत्याशी कौन होगा? मीडिया और राजनीति के तीरंदाजों ने इस सवाल को कई बार घुमा-फिराकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से पूछा। लेकिन उन्होंने भांपने न दिया। बस इतना ही कहा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल। इससे सांसद विनोद सोनकर के खेमे में हलचल बढ़ गई।
कौशाम्बी लोकसभा सीट से लगातार दो बार से विनोद सोनकर सांसद चुने जा रहे हैं। भाजपा की पहली सूची में उनका नाम नहीं है। जबकि, अधिकतर मौजूदा सांसदों को मैदान में उतारा गया है। मौजूदा सांसद होने के नाते उनकी दावेदारी इस बार भी मजबूत मानी जा रही है। लेकिन अन्य लोग भी दौड़ में शामिल हैं। राजनीति का ऊंट किस करवट बैठ जाए। कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

प्रत्याशी की घोषणा को लेकर हो रही देरी पर डॉ. दिनेश शर्मा से सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी तो पहले ही फाइनल हो चुका है। पूछा गया कि तो बोले- कमल का फूल। कहा कि प्रत्याशी कांग्रेस, सपा और बसपा में होते हैं। भाजपा में तो कमल का फूल ही पूरे देश में चुनाव लड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि कमल का फूल प्रत्याशी होता है, इसका प्रतीक कोई व्यक्ति रहता है। फिर सवाल हुआ कि आखिर प्रतीक बनने वाला व्यक्ति कौन होगा। इस पर बोले कि जिसे जनता चाहेगी, वही होगा। अब उनके इस गोलमोल बयान के भाजपाई कई मायने निकाल रहे हैं।

इनसेट
कार्यकर्ताओं को हटाते नहीं...
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा कभी कार्यकर्ताओं को हटाती नहीं। नेतृत्व उन्हें अलग-अलग दायित्व देता है। जैसे-पहले मैं मेयर था। मुझे नेतृत्व ने डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दे दी। इसी तरह कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed