फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When the heat showed its ferocity, the air from fans and coolers also became expensive

Kaushambi News: गर्मी ने दिखाए तेवर तो पंखे और कूलर की हवा भी हुई महंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
When the heat showed its ferocity, the air from fans and coolers also became expensive
मंझनपुर कस्बे में कूलर लेकर जाता युवक। संवाद
गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, इस बार कूलर और पंखे की हवा भी महंगी हो गई है। इन इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के दामों में 200 से 300 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, गर्मी से बचने के लिए खरीदार दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है। गर्मी से बचने के लिए मंझनपुर, करारी, सिराथू, भरवारी, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, मूरतगंज की बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार कूलर और पंखे के दाम और बिक्री दोनों बढ़ी है।
विज्ञापन

सीलिंग फैन विभिन्न कंपनियों के जहां 1100 से 3500 रुपये तक हैं, वहीं लोकल कंपनी के सीलिंग फैन 800 से लेकर 1500 रुपये तक उपलब्ध है। मंझनपुर के दुकानदारों ने बताया कि लोहे वाले कूलर 5000 रुपये से शुरू हैं। वहीं, प्लॉस्टिक के कूलर 2600 से लेकर 10,800 तक की कीमत के हैं। दुकानदार ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि सभी कूलर और पंखे के दाम 200 से 300 रुपये बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बाजार में ब्रांडेड पंखों की मांग अधिक
-- भरवारी के दुकानदारों ने बताया कि लोकल सिलिंग फैन की जगह लोग ब्रांडेड फैन खरीदना पसंद कर रहे हैं। पंखे व कूलर की स्टार रेटिंग के मुताबिक इस बार लोग खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि गर्मी और बढ़ी तो इन उपकरणों के दामों में इजाफा हो सकता है।

---------
टोटी लगी सुराही को बनी पसंदीदा
-- गर्मी बढ़ते ही देसी फ्रिज यानि मिट्टी के मटके और सुराही की मांग बढ़ गई है। बाजार में टोटी लगी सुराही की कीमत 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है। वहीं, मटके की कीमत 200 से 250 रुपये तक हैं। टोटी लगी सुराही और मटके लोगों की पहली पसंद हैं।

मंझनपुर कस्बे में कूलर लेकर जाता युवक। संवाद

मंझनपुर कस्बे में कूलर लेकर जाता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed