फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bullion trader robbed of approximately 5.25 lakh after being attacked with a helmet.

Kaushambi News: हेलमेट से हमला कर सराफा कारोबारी से करीब 5.25 लाख की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader robbed of approximately 5.25 lakh after being attacked with a helmet.
घायल कारोबारी सुरेश चंद्र सोनी
कोखराज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर हेलमेट से हमला कर 20 ग्राम सोना, एक किलो चांदी का आभूषण, 20 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने वारदात के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


मूरतगंज निवासी सुरेश चंद्र सोनी प्रतापगढ़ के अक्षयवटपुर कड़ा में सराफ की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि प्रयागराज- कानपुर स्थित कोखराज टोल प्लाजा पार करते ही पीछे से आए लाल अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हेमलेट से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए और बदमाश आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस से पूछताछ में कारोबारी ने बताया कि घटना की सुबह उनका मोबाइल फोन घर पर छूट गया था। हमले के बाद वह प्राथमिक उपचार करा घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कारोबारी बेटे संग रात करीब 10 बजे कोखराज थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक बैग में करीब 20 ग्राम सोना, एक किलो चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये (करीब 5.25 लाख रुपये का सामान) थे। घटना के बाद उन्होंने कोखराज थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी सत्यनारायण ने बताया कि सुरेश सोनी के साथ वारदात रात करीब आठ बजे हुई। करीब दस बजे सुरेश चंद्र सोनी ने घटना की सूचना दी थी। उनकी तहरीर के आधार पर कोखराज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी में बदमाश दिखाई दिए हैं। अन्य प्वाइंट के भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
-- सत्य नारायण, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed