फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of mentally ill youth found in chilli field.

Kaushambi News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का शव मिर्च के खेत में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Body of mentally ill youth found in chilli field.
सरायअकिल थाना क्षेत्र में घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का शुक्रवार सुबह गांव के समीप मिर्च के खेत से संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कादिरपुर नेवादा निवासी किसान नन्हुक सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा नीरज सिंह (23) करीब तीन साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पिछले एक सप्ताह से उसकी तबीयत अधिक खराब थी। बृहस्पतिवार को वह बेटे को मनोचिकित्सक को दिखाने के लिए प्रयागराज ले गए थे। शाम को चारपहिया वाहन से घर लौटने के दौरान नीरज पिता का हाथ अचानक छुड़ाकर खेतों की ओर भाग गया। परिजनों ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

आधी रात तक तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
परिजनों ने गांव और आसपास के खेतों में आधी रात तक नीरज की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं मिला। शुक्रवार सुबह गांव के उत्तर दिशा में खेतों की ओर गए लोगों ने मिर्च के खेत में नीरज का शव पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से मौत की आशंका
जिस खेत में शव मिला, वहीं विद्युत पोल लगा है और उससे 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में परिजन करंट की चपेट में आने की आशंका जता रहे हैं। पिता के मुताबिक नीरज के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, लेकिन दोनों हथेलियां काली पड़ी थीं।
एक सप्ताह पहले ही दिल्ली से घर ले आए थे पिता
नेवादा। मृतक नीरज के पिता नन्हुक ने बताया कि तीन साल से बेटे का मानसिक रोग का इलाज चल रहा था। बीच में दवा से उसे काफी आराम मिल गया तो वह कमाने दिल्ली चला गया था और वहीं प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। लेकिन 10 दिन पहले उसकी तबीयत फिर से ज्यादा खराब हो गई तो जानकारी मिलने पर वह दिल्ली गये और एक सप्ताह पहले ही बेटे को लेकर घर लौटे हैं। प्रयागराज में मनोचिकित्सक से उसका इलाज करवा रहे थे।

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-- शिवांक सिंह, सीओ चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed