फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   When father stopped him from playing games on mobile, the student of class VI hanged himself

UP : पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो छठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 11 Aug 2023 03:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 03:10 PM IST
सार

मोबाइ पर आनलाइन गेम खेलने से मना करने पर कक्षा छह के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा करके शव को परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
When father stopped him from playing games on mobile, the student of class VI hanged himself
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कौशांबी जिले में एक आश्चर्य जनक घटना सामने आई है। पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो कक्षा छह के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


संदीपन घाट कोतवाली के कसिया पूरब गांव में मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर छठवीं के छात्र को इतना गुस्सा आया कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बृहस्पतिवार की देर रात हुई। बेटे को मोबाइल पर गेम खेलते देख पिता ने कई बार मना किया। बावजूद इसके आदत में सुधार न होने पर पिता ने बेटे को थप्पड़ जड़ दिया। यह बात बेटे को इतनी नागवार लगी कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वह कक्षा छह का छात्र था। छात्र के इस तरह के कदम उठाने से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन


हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। मोबाइल गेम का नशा बच्चों के सिर पर इस तरह से चढ़ गया है कि वह इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करके शव को परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed