फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The digital library's roof started leaking within 15 days of its inauguration.

Kaushambi News: शुभारंभ के 15 दिन के भीतर टपकने लगी डिजिटल लाइब्रेरी की छत

Tue, 13 Oct 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 13 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The digital library's roof started leaking within 15 days of its inauguration.
छात्र अंकुश यादव, पुनवार
सरसवां ब्लॉक के पुनवार पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी की अव्यवस्थाएं सामने आईं हैं। 25 सितंबर को शुरू हुई 25 सीटों वाली लाइब्रेरी में 22 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करने पहुंच रहे हैं लेकिन यहां पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। शुभारंभ के 15 दिन के भीतर ही छत टपकने की शिकायत भी सामने आई है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में बने पंचायत भवन का मरम्मतीकरण कर उसमें डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है। हालांकि जरूरी सुविधाओं के बिना ही इसका संचालन शुरू कर दिया गया। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। शौचालय के नाम पर एक छोटा कमरा बना है। उसमें न दरवाजा है और न ही पानी की सुविधा है, जिससे छात्राओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले के छह विकासखंडों की 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

छात्रा रूमा तिवारी और प्रीति यादव ने बताया कि लाइब्रेरी में किताबें तो उपलब्ध हैं लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी पुस्तकें नहीं हैं। इंटरनेट भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------वर्जन--------

:: बारिश होने पर लाइब्रेरी की छत टपकती है, जिससे किताबें और सीटें भीग जाती हैं। इससे भवन की मजबूती पर भी सवाल उठ रहे हैं। - छात्र अंकुश यादव, पुनवार
:: लाइब्रेरी में पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे हम लोगों को पानी व शौचालय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। - छात्र नवनीत सिंह, स्थानीय निवासी


:: जिले में 103 डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं। कुछ ग्राम पंचायतों के ज्यादा जर्जर होने की वजह से उनमें समस्या आ रही है। इसके साथ अन्य जो पानी व शौचालय की समस्या है उसे भी दुरूस्त कराया गया जाएगा। - अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ

छात्र अंकुश यादव, पुनवार

छात्र अंकुश यादव, पुनवार

छात्र अंकुश यादव, पुनवार

छात्र अंकुश यादव, पुनवार

छात्र अंकुश यादव, पुनवार

छात्र अंकुश यादव, पुनवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed