{"_id":"6acd2f70140fc84f5e0c1b3e","slug":"four-employees-including-a-doctor-were-absent-from-the-phc-in-bharwari-kaushambi-news-c-3-1-ald1070-996126-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भरवारी पीएचसी में डॉक्टर समेत चार कर्मचारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भरवारी पीएचसी में डॉक्टर समेत चार कर्मचारी नदारद
Tue, 13 Oct 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक्स-रे के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
संविदाकर्मियों की हड़ताल के बीच सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारी में डॉक्टर समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर दो चंदीपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र की पड़ताल में केवल लैब टेक्नीशियन भारत सिंह और वार्ड ब्वाय चिरौंजी लाल उपस्थित मिले।
लैब टेक्नीशियन भारत सिंह ने बताया कि डॉक्टर सादाब सिद्दीकी अवकाश पर हैं, जबकि एएनएम ईशा और फार्मासिस्ट रोहित सिंह मूरतगंज अस्पताल गए हैं। संविदा लैब टेक्नीशियन शिवेश सिंह संविदाकर्मियों की हड़ताल में शामिल होने के लिए मंझनपुर गए हैं।
भारत सिंह ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने के लिए केवल छह मरीज पहुंचे। उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था दो कर्मचारियों के भरोसे रही। ऐसे में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।