फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   wedding cancel for bike and money

बाइक, नगदी के लिए शादी से किया इंकार

Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके के एक परिवार ने बाइक और नगदी के लिए शादी से इंकार कर दिया। मंगनी के बाद युवक के परिजनों ने दहेज की डिमांड की थी। इंकार करने पर बारात लाने से मना कर दिया। शनिवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी नवंबर में कौशाम्बी थाना क्षेत्र में तय हुई थी। दोनों परिवारों के बीच मंगनी की रस्म भी अदा हो गई। मई महीने में बारात और तिलक की तारीख पक्की होने के बाद युवती के घर वाले शादी की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन


पखवारे भर पहले युवक के परिजनों ने घर पर फोन करके दो लाख रुपये नगदी के साथ एक बाइक तिलक में देने की मांग की। अचानक दहेज की बात सामने आते ही युवती के परिजन सन्न रह गए। मांग पूरी करने में असमर्थता जताते पर युवक के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। शनिवार को युवती के पीड़ित परिजन मंझनपुर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने पीड़ित पिता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed