{"_id":"693332a62bee7ee678089a68","slug":"waterlogging-in-phc-hospital-premises-poses-threat-of-dengue-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133207-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पीएचसी अस्पताल परिसर में जलभराव से डेंगू का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पीएचसी अस्पताल परिसर में जलभराव से डेंगू का खतरा
Sat, 06 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
शिवकुमार कोटार्य
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में जलभराव से मरीजों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। खासकर प्रसव कक्ष के आसपास मच्छरों की बढ़ती संख्या से गर्भवती और नवजात शिशुओं की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।
रामचरण का पूरा निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वे प्रसव के लिए महिला को लेकर आए थे, लेकिन पूरे दिन मच्छरों के काटने से परेशान रहे। ऐसे में डेंगू होने का डर सता रहा है।
दवा लेने अस्पताल जाओ तो गंदगी के चलते वहां से नई बीमारी लेकर वापस आना पड़ सकता है। कुछ ही मिनट में मच्छरों ने परेशान कर दिया। चारों ओर बदबू और गंदा पानी भरा है। यही वजह है इलाज के लिए वहां न जाकर निजी अस्पताल में जाना पड़ता है। -शिवकुमार कोटार्य निवासी रामचरण का पूरा
विज्ञापन
अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर नाली न होने से पानी परिसर में ही भरा रहता है, जिससे मच्छरों की समस्या और भी बढ़ गई है। इसी डर से महिलाएं वहां इलाज के लिए जाने से डरती हैं। - प्रेमलाल पाल निवासी टेवां
पहले जलभराव की जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलते ही मामले को ग्राम प्रधान और विकासखंड अधिकारी के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दो दिन में सफाई करा दी जाएगी। -पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज