फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Water released in the canal after 30 years

30 साल बाद नहर में छोड़ा गया पानी

Mon, 13 Jan 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water released in the canal after 30 years
30 साल बाद नहर में छोड़ा गया पानी
विज्ञापन

सिराथू। तकरीबन तीन दशक से धूल उड़ाने वाली रामगंगा नहर में पानी छोड़े जाने से इलाकाई किसान गदगद हैं। हालांकि अभी टेल तक नहीं पहुंचा है। इसके लिए किसानों को अभी कम से कम हफ्ते भर का और इंतजार करना पड़ेगा।
निचली रामगंगा नहर का जाल सिराथू परिक्षेत्र में तकरीबन 75 किमी में फैला हुआ है। पर, विभागीय उपेक्षा से इस नहर में पिछले तीन दशक पानी नहीं आ रहा था। नहर में धूल उडने से क्षेत्रीय किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का बड़ा संकट था। समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने रामगंगा नहर को पुर्नस्थापित करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया। गृह जनपद का मामला होने के कारण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद सक्रिय हुए सिचाई विभाग ने विश्व बैंक की मदद से 27 करोड़ रुपये खर्च कर नहर को दुरुस्त कराया। अधिशाषी अभियंता निचली रामगंगा नहर फतेहपुर/कौशाम्बी ने बताया कि 30 दिसंबर को कानपुर देहात से नहर में पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। रविवार को यह पानी सिराथू क्षेत्र में फैली नहर में दिखा तो इलाकाई किसानों के चेहरे चमक उठे। हालांकि अभी टेल तक पानी पहुंचने में किसानों को कम से कम दस दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम का कहना है कि सरकार ने किसानों के हित में अच्छा कदम उठाया है। उनका संगठन नहर में पानी छोडने के लिए पिछले कई सालों से आंदोलन कर रहा था। लंबी लड़ाई के बाद उम्मीद की किरण दिखी है। किसानों को अपने हिस्से का पानी नियमित रूप से मिलने पर खुशी होगी। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

------
इनका कहना है
30 दिसंबर को नहर में पानी छोड़ा गया था। अब तक टेल तक पानी पहुंच जाता। सालों बाद पानी छोड़ने के कारण कई स्थानों पर नहर फट गई। इससे थोड़ा वक्त लग रहा है। दो दिन पहले बारिश के कारण फसलों को सिंचाई की जरूरत नहीं होने के कारण पानी रोक दिया गया है। अब तीन बाद फिर से नहर में पानी छोड़ा जाएगा। उम्मीद है कि अगले दस दिन बाद टेल तक पानी पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेपी सिंह, एक्सईएन निचली रामगंगा नहर फतेहपुर/कोशाम्बी
--------
राम गंगा नहर में कौशाम्बी के हिस्से का पूरा पानी मिलेगा। नहर विभाग के पास अब किसी प्रकार का बहाना नहीं रह गया है। नहर की सफाई के साथ सब कुछ सरकार ने दुरुस्त करा दिया है, जिससे टेल तक पानी पहुंचने में दिक्कत न हो।
शीतला प्रसाद त्रिपाठी, भाजपा विधायक, सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed