{"_id":"571e5e614f1c1b443ea9181a","slug":"water-problem-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में सूखे पडे़ तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में सूखे पडे़ तालाब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी रिकार्डतोड़ गर्मी का कहर लोगों पर टूट रहा है। अप्रैल महीने में ही पारा 43 पार है। आसमान से सुबह से ही आग सरीखी धूप बरसने लगी है। गर्मी के इस भीषण मौसम में पानी का भी हाहाकार मचा है। हैंडपंप, कुओं के साथ तालाबों का पानी सूख चुका है। इससे आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि डीएम, सीडीओ के आदेश के बाद भी अब तक कौशाम्बी के तालाबों में पानी भराने का काम शुरू नही हो सका है।
दोआबा में गर्मी का कहर महीनेभर से लगातार जारी है। आसमान से आग जैसी बरस रही सूरज की किरणें जनमानस और जीव जंतुओं को बेहाल कर रखा है। वहीं गर्मी के साथ ही कौशाम्बी में पानी का हाहाकार भी मचने लगा है। मानसून में बरसात नहीं होने के कारण जलस्तर नीचे चले जाने से कुएं, हैंडपंप आदि का पानी सूखने लगा है। तालाब भी सूखे पडे़ हैं। इससे जीव-जन्तुओं को भी प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। आग लगने जैसी घटनाओं में भी तालाब सूखे होने से दिक्कत हैं। इसे देखते हुए आठ दिन पहले ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और सीडीओ ओम प्रकाश आर्य ने तालाबों में पानी भरवाने का फरमान सभी बीडीओ, एक्सईएन नलकूप और सिंचाई को दिया था। दोनो अफसरों ने सप्ताह भर के भीतर जिले के प्रत्येक ग्रामसभा में कम से कम दो तालाबों को पानी से लबालब कराने को कहा था, लेकिन जनपद के इन दोनों आला अफसरों का यह फरमान आज भी बेअसर दिख रहा है। मातहतों ने अफसरों के आदेश को नजरअंदाज कर दिया। यही वजह है कि सोमवार को जुगराजपुर, म्योहरिया, पड़रिया शुकुवारा, बटबंधुरी, पिंडरा सहाबनपुर, मोअज्जमपुर, शुक्लन का पुरवा आदि जितने भी गांवों का अमर उजाला टीम ने भ्रमण किया। वहां के तालाब सूखे मिले। बता दें कि जनपद की 440 ग्रामसभा में मनरेगा योजना से 498 तालाब खुदवाए गए हैं। इन तालाबों में भी बूंद भर पानी नहीं भरवाया जा सका। इससे साफ है कि तालाबों में पानी भरवाने को लेकर डीएम और सीडीओ द्वारा किया गया आदेश मातहतों के लिए बेमतलब है।
क्या कहते हैं अधिकारी
सूखे और गर्मी को देखते हुए प्रत्येक गांव के तालाबों में पानी भरवाने का निर्देश सप्ताह भर पहले दिया गया है। यदि तालाबों में पानी भरवाने में लापरवाही बरती जा रही है, तो एक्सईएन नलकूप, सिंचाई और सभी बीडीओ को जवाब तलब किया जाएगा। मामले में तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
ओम प्रकाश आर्य, सीडीओ