फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Warning of termination of service for ASHA workers if deliveries are conducted in private hospitals.

Kaushambi News: प्राइवेट अस्पताल में प्रसव कराने पर आशाओं की सेवा समाप्ति की चेतावनी

Sat, 13 Jun 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Warning of termination of service for ASHA workers if deliveries are conducted in private hospitals.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में आशा बहुओं को जानकारी देते डॉक्टर। संवाद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराथू में शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संस्थागत प्रसव की समीक्षा की। उन्होंने 25 आशा कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जताई और गर्भवती महिलाओं का प्रसव निजी अस्पतालों में कराने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में अधीक्षक ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, टीकाकरण और सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराना है। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. तिवारी ने बताया कि सिराथू ब्लॉक की लगभग तीन लाख आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 300 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed