{"_id":"5eb60b9dfba2d0ed4be74c87ecc69cbc","slug":"vysya-society-met-in-politics-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य समाज को राजनीति में मिले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य समाज को राजनीति में मिले आरक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 18 Dec 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। वैश्य समाज को आर्थिक, सामजिक, शैक्षिक और राजनीतिक संरक्षण देने के लिए ग्राम पंचायत से लोकसभा चुनाव आरक्षण दिए जाने की जरूरत है। यह बात बुधवार को मंझनपुर में आयोजित बैठक में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत ने कही। उन्होंने 28 दिसंबर को चित्रकूट में आयोजित प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।
मंझनपुर में बुधवार को वैश्य एकता परिषद की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज का एक बड़ा हिस्सा पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग में जीवन यापन करने को मजबूर है। आजादी के बाद से अब तक समाज के लोगों की भूमिका सिर्फ वोट देने तक ही सीमित रह गई है। उन्होंने राजनीतिक दलों से पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक समाज के लोगों को आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को चित्रकूट में प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें सरकार को चार सूत्री ज्ञापन दिया जाएगा।
समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी ने कहा कि प्रांतीय सम्मेलन में कौशाम्बी से सैकड़ों कार्यकर्ता चित्रकूट जाएंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मंझनपुर नरेशचंद्र केसरवानी, हीरालाल गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष अनुराग केसरवानी, अंशुल केसरवानी, साहिल चौरसिया, दीपक जायसवाल, मथुरा प्रसाद अग्रहरि, संतोष केसरवानी, अनिलेश, तेजप्रकाश गुप्ता, अजय सोनी, शिवप्रकाश केसरवानी आदि मौजूद रहे।