फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   voter idea

मतदाताओं की खामोशी ने बढ़ा दी प्रत्याशियों की धड़कन

Thu, 23 Nov 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 23 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
voter idea
kaushambi
निकाय चुनाव के खामोश वोटरों ने प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी है। उम्मीदवार बूथों का जायजा लेने के दौरान पोलिंग एजेंटों से मतदाताओं के रुख की जानकारी लेेते रहे। हालांकि बूथ अभिकर्ता भी रुझान देने में असमर्थ रहे। पुरुषों की अपेक्षा मतदान के लिए महिलाओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखा।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए। अपना मुखिया चुनने के लिए जोश से मतदाता घरों से निकले, लेकिन खामोशी की चादर ओढ़कर बूथों पर लाइन में खड़े हो गए। नंबर आने पर मतदान किया। चुनाव प्रचार से लेकर वोट देने तक वोटरों की चुप्पी ने प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी है। मतदाताओं की चुप्पी से परेशान सभी दल के उम्मीदवार बूथों का जायजा लेने के दौरान सुबह से शाम तक अपने पोलिंग एजेंटों के माध्यम से मतदाताओं के रुख की जानकारी लेते रहे। वहीं बूथों पर दिखा मतदाताओं का उत्साह, वोटरों की लंबी-लंबी लाइन थी। सपा,  भाजपा, बसपा समर्थकों का दावा रहा है कि उन्हें सभी वार्डों के लोगों का समर्थन मिला है।  हलांकि निर्दल भी किसी से कम नहीं रहे। बूथों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखा। अब मतदाताओं की पहली पसंद कौन होगा। यह तो 1 दिसम्बर को वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा। वहीं प्रेक्षक राम मनोहर मिश्र के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने मतदान के दौरान बूथों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed