{"_id":"58713a444f1c1b1c57158741","slug":"vote-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र में सभी को मतदान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र में सभी को मतदान जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है। इससे जहां जनादेश को बल मिलता है वहीं जनता की चुनी हुई सरकार से उसका भी भला होता है। यह बातें शनिवार को सम्राट उदयन सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा करते हुए डीएम ने कही।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक ले रहे थे। इसमें मतदान को प्रभावशाली बनाए जाने के लिए विभिन्न कालेजों के प्रधानाचार्यों व अन्य संस्थाओं के अधिकारी शामिल थे। डीएम ने कहा कि निर्वाचन के हवन में एक-एक वोट की आहुति सरकार रूपी वातावरण को शुद्धता के पैमाने पर खड़ा करती है। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रधानाचार्यों को जागरूकता रैली, प्रभातफेरी, गोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक कराए जाने का निर्देश दिया।
इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, श्लोगन, निबंध लेखन, गायन एवं नृत्य नाटक प्रतियोगिता, एकाकी एवं नाटक प्रतियोगिता, जागरूकता रैली एवं चौपाल कार्यक्रम नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया। बैठक में बताया कि 25 जनवरी को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर स्वीप कार्यक्रम प्रभारी सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, सह प्रभारी डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एनसीसी, एनएसएस नेहरू युवा केंद्र तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हूटर, स्टीकर लगी गाड़ियां होंगी सीज
डीएम ने शनिवार को आदर्श आचार संहित के पालन कराने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अनाधिकृत लाल, नीली बत्ती, हूटर, व स्टीकर लगे वाहनों को तत्काल सीज करने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी एसडीएम, सीओ को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर, वाल राइटिंग को तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ दिनेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र, एमसीएमसी के प्रभारी परियोजना निदेशक, सभी एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष व प्रभारी अधिकारीगण मौजूद रहे।
राकेश मिश्र बने कंट्रोल रूम प्रभारी
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित ई-गवर्नेंस कक्ष में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसमें चुनाव संबंधी जानकारी, शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रकोष्ठ बनाया गया है। उसका नंबर 0532-232621 है। इसका प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र को नामित किया है।