फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vinita won the 15 hundred meter race

15 सौ मीटर दौड़ में विनीता ने मारी बाजी

Thu, 14 Jan 2021 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Vinita won the 15 hundred meter race
15 सौ मीटर दौड़ में विनीता ने मारी बाजी
विज्ञापन

चरवा के मां गायत्री जूनियर हाईस्कूल में हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
चरवा। मां गायत्री जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 15 सौ मीटर दौड़ में विनीता व लंबीकूद में सौरभ ने बाजी मारी।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 15 सौ मीटर दौड़ में पूरे अयोध्या की विनीता यादव ने प्रथम स्थान पाया। चार सौ मीटर दौड़ में ललित यादव को पहला स्थान मिला। कबड्डी बालक वर्ग में चायल की टीम विजेता रही। बलीपुर टाटा की टीम उप विजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग में मां गायत्री जूनियर हाई स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। बालक वर्ग की लंबीकूद में सौरभ यादव व बालिका वर्ग में आराधना कुमारी को पहला स्थान मिला। बालक वर्ग में सौ मीटर रेस में प्रथम स्थान सत्यम यादव और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूजा देवी को मिला। गोला फेंक में बलीपुर टाटा के विष्णु कुमार, डिस्कस थ्रो में उमा देवी एवं मनीष कुमार को पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम साजन मिश्रा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास खंड चायल रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा, नरेंद्र कुमार पांडेय, राज कुमार, नरेंद्र कुमार, श्यामू मिश्रा, शनि यादव, हनुमान सरोज, विनय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed