फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   An examination special train will run between Prayagraj and Mainpuri for PET candidates.

Kaushambi News: पीईटी परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज-मैनपुरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
An examination special train will run between Prayagraj and Mainpuri for PET candidates.
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज-मैनपुरी के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01825/01826 के संचालन से परीक्षार्थियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन सिराथू समेत कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 01825 प्रयागराज-मैनपुरी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 29 और 31 अक्तूबर को प्रयागराज जंक्शन से शाम 4:15 बजे रवाना होगी। यह शाम पांच बजे सिराथू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद फतेहपुर और कानपुर जंक्शन होते हुए रात 7:05 बजे कानपुर पहुंचेगी। यहां से रूरा, फफूंद और इटावा होते हुए रात 11:45 बजे मैनपुरी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 01826 मैनपुरी-प्रयागराज अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 30 अक्टूबर और एक नवंबर को मैनपुरी से शाम 6:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन इटावा, फफूंद, रूरा, कानपुर जंक्शन और फतेहपुर होते हुए सिराथू रेलवे स्टेशन पर अगले दिन तड़के 1:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 4:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे ने परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों से विशेष ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। ट्रेन के समय और ठहराव से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे पूछताछ केंद्र या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed