{"_id":"6ae263df9009db2d470736d3","slug":"a-young-man-took-his-own-life-by-hanging-himself-following-a-family-dispute-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-150827-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
सिराथू कस्बे में युवक की मौत के बाद परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
सैनी के मंझनपुर रोड में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
मंझनपुर रोड निवासी मुकेश वाल्मीकि सफाई कर्मचारी हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें छोटा बेटा सत्यम (22) घर पर रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम परिवार में किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद सत्यम अपने कमरे में चला गया था।
रात में उसने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब सत्यम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने उसे तोड़ा। अंदर सत्यम फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।