फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   villege news

कोर्रो गांव के अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Fri, 03 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 03 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
शहर के ठीक बगल कोर्रो ग्राम सभा की कीमती भूमि और तालाबी रकबे के अतिक्रमण पर जल्द बुलडोजर चलेगा। कीमती भूमि पर भू-माफियाओं ने अनाधिकृत कब्जा कर रखा है तो तालाबी रकबे पर गांव के लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने एसडीएम सिराथू को पत्र जारी कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील की कोर्रो ग्राम सभा मुख्यालय मंझनपुर से सटी हुई है। मुख्यालय होने की वजह से ग्राम सभा की कीमती भूमि पर भू-माफियाओं की नजर लग चुकी है। जीएस लैंड के कई खंडों पर भू-माफियाओं ने अवैध निर्माण, सड़क, छप्पर आदि डालकर कब्जा तक कर लिया है। यही हाल तालाबी रकबे का भी है। गांव के तालाबी रकबे पर गांव के असरदार निर्माण कराने में तेजी से जुटे हैं।
विज्ञापन


ग्रामसभाओं के जिम्मेदारों ने अवैध निर्माण को रोकने की कोशिश की पर किसी ने एक नहीं सुनी। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि हल्का लेखपाल भी मोटी कमाई के चक्कर में पड़कर न तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कर रहा है न ही आरोपियों को मना करता है। इससे बेखौफ होकर लोगों द्वारा कीमती भूमि पर तालाबी रकबे पर निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी डीएम अखंड प्रताप सिंह को हुई तो उन्होंने मामले को संजीदगी से लिया। डीएम ने एसडीएम सिराथू को मंगलवार को पत्र जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने कोर्रो ग्राम सभा की कीमती भूमि और तालाबी रकबे पर किए गए अतिक्रमण, अवैध निर्माण को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करने का फरमान जारी किया है। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम सिराथू ने अनाधिकृत कब्जों का चिन्हांकन शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो तहसील प्रशासन जल्द ही अनाधिकृत कब्जे को हटवाने के लिए बुलडोजर चलवाने की तैयारी में है। कुछ भी हो तहसील प्रशासन ने संजीदगी दिखाई तो कोर्रो ग्राम सभा की कीमती भूमि और तालाबी रकबे से अवैध कब्जा और अतिक्रमण का हटना तय हो गया है।

तालाबों और जीएस लैंड में भी हो चुका है कब्जा
सिराथू तहसील की ग्राम सभा कोर्रो की भूमि मुख्यालय मंझनपुर से सटी हुई है। इसके चलते इन भूमि खंडों की कीमत अधिक है। अब तक भू-माफियाओं ने जिन खंडों पर अवैध कब्जा जमा लिया है। उसमें आराजी संख्या 1299, 1301 प्रमुख है। इन खंडों पर अवैध निर्माण और प्लांटिंग के लिए कच्ची सड़क तक का निर्माण कराया जा चुका है। इसके अलावा आराजी संख्या 444 पर भी कई लोगों ने निर्माण करा लिया है। ग्राम सभा के मजरा गड़रियन का पूरा में खलिहान की भूमि पर आधा दर्जन लोगों का अवैध कब्जा है। गांव स्थित तालाबी नंबर 443 अब तक गांव के ही चार लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया है।

लेखपाल की अनदेखी से हुए कब्जे
ग्राम सभा कोर्रों के जीएस लैंड, तालाबी रकबे और खलिहान की भूमि पर दो माह के भीतर दर्जनभर से अधिक अवैध निर्माण हो गए। इन खंडों पर लगातार अवैध निर्माण होता रहा और हल्का लेखपाल अनदेखी करता रहा। इसका नतीजा है कि ग्राम सभा की भूमि, तालाबी रकबे और खलिहान की भूमि पर आए दिन अवैध निर्माण हो रहे हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि अवैध कब्जाधारकों से मिल रही मोटी रकम के चलते उसने आरोपियों के खिलाफ आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस बात को लेकर ग्राम सभा में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


मुख्यालय से सटी ग्राम सभा कोर्रो की कीमती भूमि और तालाबी रकबे में अवैध निर्माण की जानकारी हुई है। मामले में चिन्हांकन कराते हुए अवैध निर्माण ढहाने का निर्देश एसडीएम सिराथू को दिया गया है। जल्द ही ग्राम सभा, तालाबी रकबे और खलिहान की भूमि को अतिक्रमणमुक्त करा दिया जाएगा।
अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed