फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers beaten the crook running after robbing the farmer

किसान को लूटकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पीटा

Sat, 04 Jan 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers beaten the crook running after robbing the farmer
किसान को लूटकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन

गुरुवार की रात चिरला मुंजफ्ता गांव के समीप हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली के चिरला मुंजफ्ता गांव के समीप बाइक सवार किसान को लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश का चालान कर दिया है।

चिरला मुंजफ्ता गांव का अखिलेश कुमार किसानी करता है। गुरुवार की शाम साढ़े सात वह वह अपने बेटे के साथ बाइक से कादिलपुर बाजार जा रहा था। गांव के बाहर निकलते ही चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिटाई करने के बाद करीब पांच हजार व मोबाइल लूट लिए। इसके बाद सभी बदमाश चिरला मुंजफ्ता की तरफ ही भागे। बदमाशों के पीछे शोर मचाते हुए अखिलेश भी भागा। शोरगुल सुन ग्रामीणों ने घेराबंदी की। इस दौरान एक बदमाश पकड़ा गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश की पहचान प्रयागराज के करेली थाना अंर्तगत सैदपुर निवारी राजेश पासी के रूप में हुई। पिपरी कोतवाली के रहीमाबाद चौकी प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed