फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villager dies due to uncontrollable car collision

बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Sun, 06 Mar 2022 08:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Villager dies due to uncontrollable car collision
महेवाघाट कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर शनिवार सड़क पार कर रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों से खुद को घिरता देख कार चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर महेवाघाट कोतवाली पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महेवाघाट निवासी राम सनेही (55) खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार शाम वह महेवाघाट कोतवाली के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान पर जा रहा था। जैसे ही राम सनेही सड़क पार करने लगा तभी महेवाघाट की तरफ से मंझनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में राम सनेही की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना देख लोग शोर मचाते हुए कार का पीछा करने लगे। इस पर कार चालक खुद ही कोतवाली पहुंच गया। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार को पकड़ लिया गया है। राम सनेही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ा ट्रक, चालक जख्मी
सदर कोतवाली का थांबा निवासी हरिश्चं्द्र ट्रैक्टर चालक है। रविवार भोर में वह ट्रैक्टर लेकर महेवाघाट की तरफ जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई और हरिश्चंद्र को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक चालक गाड़ी सहित भाग निकला।

हरिश्चंद्र का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। इसी स्थान पर दो घंटे बाद एफसीआई भरवारी से धान लादकर कुम्हियावां जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। घटना में चित्रकूट जिले के मऊ का निवासी चालक नवनीत मामूली घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed