फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villager dies after being crushed by four wheeler, youth injured

चारपहिया वाहन से कुचलकर ग्रामीण की मौत, युवक घायल

Mon, 18 Apr 2022 08:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after being crushed by four wheeler, youth injured
कोतवाली के चौपुरवा गांव के समीप रविवार रात सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की मनहूस खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हर्रायपुर गांव निवासी कमलेश कुमार मिश्रा (55) किसान थे। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम वह रक्सराई गांव से निमंत्रण में शामिल होकर पैदल ही घर लौट रहे थे। रास्ते में चौपुरवा गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रही बाइक में अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित बाइक ने पैदल चल रहे कमलेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कमलेश सड़क पर गिर गए और बाइक में टक्कर मारने वाले चारपहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चालक शिवम भार्गव निवासी लोहकट (महिला) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए गंभीर रूप से घायल शिवम को जिला अस्पताल भेजा। जबकि, कमलेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक कमलेश के परिजन भी बदहवास हालत में रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। टक्कर मारने वाला चालक चारपहिया वाहन समेत मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed