फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   village without light in doaba

गांवों में चार दिन से बिजली गुल

Sat, 28 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 28 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
दोआबा में पिछले चार दिनों से 90 फीसदी गांवों की बत्ती गुल है। जिन गांवों में बिजली सप्लाई होती है वह भी महज कुछ देर के लिए। चक्रवाती तूफान के चलते उत्पन्न हुई इस समस्या को दूर करने की जगह बिजली विभाग के जिम्मेदार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। इसे लेकर ग्रामीण उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन


दोआबा की 498 ग्राम सभाओं और उनके मजरों में मनौरी, भरवारी और सिराथू पावर हाउस से जुड़े दो दर्जन उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की रात और बुधवार को दो बार आए चक्रवाती तूफान ने गांवों की विद्युत लाइन को जगह-जगह पर ध्वस्त कर दिया। खंभों और तार के टूटने के चलते 90 फीसदी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते चार दिनों से दोआबा के लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। उधर विभागीय जिम्मेदार हैं कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर व्यस्त हैं।
विज्ञापन


उन्हें जिले के उपभोक्ताओं की तनिक भी फिक्र नहीं है। सूत्रों की माने तो एक्सईएन विद्युत महज मुख्यालय की विद्युत व्यवस्था को ठीक रखने में पूरी ताकत लगा बैठे हैं। ऐसे में गांवों की बिजली व्यवस्था के प्रति उनकी नजर 28 के बाद ही जाएगी। उधर चार दिन से चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed