{"_id":"67f96538a144b023fc09be64","slug":"village-chaupal-officials-gave-information-about-government-schemes-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-124102-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम चौपाल : अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम चौपाल : अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
गांव की समस्या गांव में ही दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले की 16 ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश भी दिया गया।
मंझनपुर ब्लॉक के टेवां गांव में प्रभारी बीडीओ व पीडी देवेंद्र ओझा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बताया कि पीएम सूर्यघर योजना किसानों की आय में वृद्धि का जरिया है। उन्होंने नलकूपोंं को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। गांव की सुनैना, जमुना, मनीता व सुमन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ और अवधेश कुमार, ज्ञान सिंह व अन्य लोगों ने शौचालय की मांग की।
देवरा गांव में एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार सिंह ने लोगों की समस्या सुनीं। अनुज कुमार व मनोहर ने गांव में फैली गंदगी को दूर करने की मांग की। एडीओ पंचायत ने आवास योजना के पात्रों के सर्वे और घर देने की बात कही। वहीं, ब्लॉक के जलालपुर टेंगाई व रामपुर सुहेला गांव में एडीओ पंचायत विश्व बंधु व भाजपा नेता लवकुश मौर्या ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
गांव के रामफल आदि ने जल निकासी के लिए नाले और इंटरलॉकिंग की मांग की। वहीं, गुड्डू ने शौचालय के लिए कई बार आवेदन करने के बाद भी खाते में पैसा नहीं आने की शिकायत की। इसके अलावा एडीओ कृषि मनमोहन मिश्रा ने राजकीय गोदाम से मिलने वाले बीज के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी पूरनचंद्र, प्रधान जयसिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
चौपाल में साफ-सफाई व एंटी लार्वा के छिड़काव का निर्देश
कसेंदा गांव में शुक्रवार को चौपाल में ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग की। वीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने का आश्वासन दिया है। इस दाैरान एक अप्रैल से एक मई तक संचारी रोग अभियान के तहत साफ-सफाई और एंटी लार्वा के छिड़काव का भी निर्देश दिया। छह साल से अधिक उम्र के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के आवेदन की अपील की। मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना से हाईस्कूल पास 21 साल से 40 साल तक के युवाओं को पांच लाख रुपये तक चार सालों के लिए ब्याज रहित ऋण और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से समूह का गठन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान सुखलाल यादव, रंजीत यादव, दिनेश कुमार, रमेश, फूलचंद्र, मंगला देवी, नीलम देवी, प्रिया त्रिपाठी व पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।